किशोरावस्था में बदलाव: योनि से सफेद पानी निकलता है

हो सकता है कि आपको अपनी पैंटी पर या वॉशरूम जाते समय सफेद या हल्का क्रीम जैसा कुछ दिखाई दे। इसे 'सफेद पानी' कहते है। यह एक सफेद या पारदर्शी तरल होता है जो आपकी योनि से निकलता है। यह पूरी तरह से सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है।

सफेद पानी दो तरह का हो सकता है।

  • पहला – यह आमतौर पर सफ़ेद होता है। कभी-कभी यह आपकी पैंटी पर हल्के दाग की तरह दिखता है है, और कभी-कभी यह मॉइस्चराइज़र जैसा दिखता है। हो सकता है कि आप इसे रोज़ देखें, या हो सकता है कि आप इसे कभी-कभार ही देखें। यह सफ़ेद पानी इसलिए आता है क्योंकि आपकी योनि खुद को साफ करती रहती है। यह सफेद पानी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। 
  • दूसरा – यह तब होता है जब आपके शरीर में कुछ हॉर्मोनज़ का मात्रा बदल जाता है, जो मासिक चक्र (पीरियड्स का प्रक्रिया) से जुड़े है। यह सफ़ेद या पारदर्शी (पानी जैसा साफ़) हो सकता है। कभी-कभी यह चिकना (लस-लसा) या चिपचिपा हो सकता है। आमतौर पर आपको यह माहवारी (पीरियड्स) के बीच कुछ दिनों के लिए दिखाई देगा, और कभी-कभी माहवारी से ठीक पहले भी आता है।

यह एक गलतफहमी है कि सफेद पानी आने का मतलब है कि आप ज़्यादा चावल खा रहे हैं या आपकी हड्डियाँ गल रही हैं – ऐसा बिल्कुल नहीं है। सफेद पानी आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे घबराने, शर्मिंदा होने या घिन लगना जैसी कोई बात नहीं है।

सफेद पानी का रंग, मात्रा और गाढ़ापन महीने भर में बदल सकता है। अगर आपको लगे कि सफेद पानी का रंग अजीब है, उसमें बदबू आ रही है, या खुजली हो रही है – तो घबराएं नहीं, लेकिन ज़रूर अपने माता-पिता या किसी डॉक्टर से बात करें।