किशोरावस्था और आपका जीवन: उतार-चढ़ाव

कभी-कभी शरीर में होने वाले बदलाव और हॉर्मोन्ज़ की वजह से आपको अलग-अलग भावनाएं महसूस हो सकती हैं। आपका मन भी बार-बार बदल सकता है — कभी ख़ुशी, कभी चिड़चिड़ापन, कभी ग़ुस्सा, तो कभी उदासी महसूस हो सकती है। शरीर में आ रहे नए बदलावों की वजह से आपको शर्म या झिझक भी महसूस हो सकती है।

  • एक पल खुश और अगले ही पल परेशान हो सकते हैं।
  • अधिक आसानी से रो सकते हैं या अतिरिक्त संवेदनशील महसूस कर सकते हैं।
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने दोस्तों या परिवार से निराश हो सकते हैं।

ये भावनाएँ सामान्य हैं, लेकिन भारी भी लग सकती हैं। इन्हें प्रबंधित करने में मदद के लिए आप कुछ चीज़ें कर सकते हैं:

  • किसी मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हों।
  • अपनी भावनाओं या अनुभवों के बारे में एक डायरी में लिखें।
  • तनाव दूर करने के लिए कुछ सक्रिय करें। टहलने जाएँ, नृत्य करें, खेलें या कुछ और करें जो आपको पसंद हो।
  • चित्र बनाना, संगीत सुनना या प्राणायाम जैसी शांत करने वाली गतिविधियाँ करें
  • अपनी नींद पूरी करें और अच्छा खाएं - इससे आपका मूड वाकई अच्छा होता है!

याद रखें, हर कोई अपने जीवन में एक न एक बार ये सब अनुभव करता हैं! समय के साथ, ये उतार-चढ़ाव कम हो जाएंगे, और आप यह भी सीख जाएंगे कि उन्हें अपने लिए सही तरीके से कैसे प्रबंधित किया जाए।