किशोरावस्था और आपका जीवन: पारिवार के रिश्ते

किशोरावस्था में कई बड़े बदलाव होते हैं। सिर्फ़ आपके शरीर में ही नहीं, बल्कि आपके सोचने, महसूस करने और दूसरों से संबंध बनाने के तरीके में भी होते हैं। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपके माता-पिता और परिवार की आपसे उम्मीदें भी बदल सकती हैं। शायद आपको थोड़ी ज़्यादा आज़ादी मिले, लेकिन साथ ही आपकी ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ सकती हैं और पढ़ाई का दबाव भी ज़्यादा हो सकता है।

आपको घर पर नए नियम या प्रतिबंध भी दिए जा सकते हैं, जैसे:

  • “छोटे कपड़े न पहनें,” या आप क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं, इसके बारे में नियम
  • “अपने पिता के सामने न हँसें,” या पुरुष रिश्तेदारों के साथ कैसा व्यवहार करें, इसके बारे में निर्देश
  • “शाम को घर पर रहें।”
  • “यहाँ न जाएँ, वहाँ न जाएँ।”
  • खेलने से रोका जा सकता है

कभी-कभी किशोरावस्था में आप अनिश्चित महसूस कर सकते हैं। इस उम्र में आप न तो पूरी तरह बच्चे होते हैं और ना ही पूरी तरह बड़े, इसलिए कभी-कभी यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आप किस दौर में हैं। कई बार आपको लगता है कि बड़े लोग अभी भी आपके साथ बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं, और कभी-कभी वे आपसे एक समझदार बड़े व्यक्ति की तरह बर्ताव करने की उम्मीद करते हैं।