किशोरावस्था क्यों होता है?

किशोरावस्था में होने वाले बदलाव हॉर्मोन्ज़ के कारण होते हैं। हॉर्मोन्ज़ हॉर्मोन्ज़ आपके शरीर में प्राकृतिक रसायन होते हैं। वे आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग काम करने के संकेत भेजते हैं। हमारे शरीर में बहुत सारे हॉर्मोन्ज़ होते हैं जो हमारे हर दिन के कामों को प्रभावित करते हैं जैसे – खाना, पीना, सोना, इत्यादि। यह भी प्रभावित करते हैं कि हम कैसा महसूस करते हैं!

किशोरावस्था में, आपके शरीर में एक अलग तरह के हॉर्मोन्ज़ बढ़ने लगते हैं। ये हॉर्मोन्ज़ शरीर के अलग-अलग हिस्सों को संकेत भेजते हैं और उसे नियंत्रित करते हैं कि अब उन्हें बढ़ना और विकसित होना है। यह इस बात का संकेत है कि आपका शरीर स्वस्थ है और सही से काम कर रहा है!