किशोरावस्था क्या है?

जैसे‑जैसे आप किशोर बनते हैं, आपका अभी का शरीर बदलकर वयस्क शरीर बनता है। लोग अक्सर इन बदलावों पर बात करने में झिझकते या शर्माते हैं, मगर यह हर किसी के साथ होता है। यह बड़े होने की स्वाभाविक और ज़रूरी प्रक्रिया है।

ये सभी बदलाव हर व्यक्ति में अलग-अलग दिखाई देंगे। शरीर में बदलाव कब शुरू होंगे, यह हर किसी के लिए अलग होता है। कुछ बच्चों में ये बदलाव जल्दी शुरू हो जाते हैं, और कुछ बच्चों में देर से होते हैं। अगर आपके शरीर में ये बदलाव आपके दोस्तों से पहले या बाद में हो रहे हैं, तो घबराने या शर्माने की कोई बात नहीं है। लड़कियों में ये बदलाव आमतौर पर 8-13 साल की उम्र के बीच शुरू होते हैं और 17 से 18 साल की उम्र तक खत्म हो जाते हैं।

याद रखें - भले ही आपके शरीर और हॉर्मोन्ज़ में बदलाव हो रहे हैं, लेकिन आप अब भी वही हैं। आपको खुद को बदलने या अपनी पसंद की चीज़ें करना छोड़ने की ज़रूरत नहीं है ये बदलाव तो बस आपके बड़े होने और आपके जीवन के अगले चरण में जाने का एक हिस्सा हैं।