किशोरावस्था

जैसे-जैसे आप बड़ी होती जाएंगी, आपका शरीर बदलने लगेगा और एक महिला के शरीर में परिवर्तित होने लगेगा। इस बदलाव को 'किशोरावस्था' कहते हैं। ज़्यादातर लोग इन सभी बदलाव के बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि उनको शर्म आती है। शायद आप भी शर्म महसूस करें। लेकिन किशोरावस्था कोई शर्म वाली बात नहीं है। यह पूरी तरह से सामान्य है, और हर लड़की के साथ ऐसा होता है। किशोरावस्था का मतलब है की आप बड़ी होती जा रही हैं।

और जानें:

अगर आप किशोरावस्था और इन बदलावों के बारे में और जानना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। आप चाहें तो सब कुछ पढ़ सकती हैं, या फिर अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर पढ़ सकती हैं।