किशोरावस्था में बदलाव: स्तन बढ़ने लगते हैं

सबसे पहले आप जो बदलाव महसूस करेंगे, वह यह है कि आपके स्तन बढ़ने लगेंगे। आपको अपने निपल्स के नीचे छोटे-छोटे उभार महसूस होंगे। धीरे-धीरे आपके स्तन बढ़ेंगे और गोल होने लगेंगे। यह बदलाव आपके शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन के बढ़ने के कारण होता है। जैसे-जैसे आपके स्तन बढ़ते हैं, आपको निम्नलिखित में से कुछ चीज़ों का अनुभव हो सकता है।

  • स्तनों के बढ़ने के दौरान उनमें थोड़ा दर्द होना आम बात है।
  • निपल्स के आस-पास की त्वचा अक्सर काली पड़ जाती है।
  • एक स्तन दूसरे स्तन से थोड़ा जल्दी बढ़ता है। (यह सामान्य है, और कोई चिंता का विषय नहीं है। अंत में वे बराबर हो जाएंगे।)
  • त्वचा के खिंचने की वजह से आपके स्तनों में खुजली महसूस हो सकती हैं।
  • त्वचा के खिंचने के कारण निशान दिखाई दे सकते हैं। 

किशोरावस्था के अंत में, हर किसी के स्तनों का आकार अलग-अलग दिख सकते हैं। हो सकता है कि आपके स्तन आपके दोस्तों के स्तन से अलग आकार या साइज़ के हो सकते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपके साथ कुछ गलत है - हर किसी का शरीर अलग होता है!