किशोरावस्था में बदलाव: बालों का बढ़ना, शरीर का विकास, दुर्गंध और मुँहासे

किशोरावस्था के दौरान आपके शरीर में कई अन्य बदलाव भी होंगे। 

  • आपका कद में वृद्धि होने लगती है। कुछ लोग कभी-कभी बहुत तेजी से लंबे होने लगते हैं। 
  • आपकी बगल, पैरों पर, और योनि के आस-पास बाल आना शुरू हो जाते हैं।
  • आपके शरीर का आकार बदल सकता है – जैसे कूल्हे चौड़े होना या कुछ हिस्सों में थोड़ा मोटापा आना।
  • आपको ज़्यादा पसीना आने लगेगा और शरीर से अलग गंध आ सकती है।
  • आपकी त्वचा ज़्यादा तेल बनाने लगेगी
  • कुछ लोगों के चेहरे पर पिंपल या मुंहासे भी आ सकते हैं। 

यह सब सामान्य है और इसमें शर्म की कोई बात नहीं है!

हर लड़की का शरीर अलग होता है, इसलिए ज़रूरी नहीं कि आपका शरीर आपकी सहेली जैसा ही दिखे। याद रखें – ये सभी बदलाव सामान्य हैं। इसका मतलब यह हैं कि आप बड़ी हो रही हैं। इसमें घबराने या शर्माने की कोई बात नहीं है।

जैसे-जैसे आपके शरीर में परिवर्तन होता है, नियमित रूप से नहाना, अपना चेहरा धोना और साफ कपड़े पहनना, अच्छी स्वच्छता बनाए रखना भी ज़रूरी है।